पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोएडा की तरह ग्वालियर में बनेगा ट्रेड एंड कन्वेंशन सेंटर

नोएडा की तरह ग्वालियर में बनेगा ट्रेड एंड कन्वेंशन सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| नोएडाकी तरह ग्वालियर के व्यापार मेला प्रांगण में भी ट्रेड एंड कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के उद्योग मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रेड एं्ड कन्वेंशन सेंटर की स्थापना से लाेगों को एक ही स्थान पर थियेटर, स्पोर्ट्स एरीना, होटल-रिसोर्ट, थीम विलेज, संग्रहालय, व्यावसायिक काॅम्पलेक्स से खरीदारी की सुविधा मिल सकेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्वालियर में स्थापित होने वाले अंतरराष्ट्रीय-स्तर के ट्रेड एंड कन्वेंशन सेंटर के संबंध में प्रस्तुति पिछले दिनों भोपाल में देखी।

कंपनीको 12 हफ्ते का समय: अंतरराष्ट्रीय-स्तरके ट्रेड एंड कन्वेंशन सेंटर के कंसेप्ट पर काम कर रही फीड-बेक इन्फ्रा प्रा.लि. को इकॉनोमिक आंकड़े जुटाने तथा लागत का मूल्यांकन के लिए उद्योग मंत्री ने 12 हफ्ते का समय दिया है। दिसंबर में कंपनी पूरी तैयारी के साथ एक बार फिर प्रजेंटेशन देगी। इसके बाद इस पर मुहर लगाई जाएगी।