पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी सेंटर में फायरिंग करने वाले पकड़े

सिटी सेंटर में फायरिंग करने वाले पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| सिटीसेंटर में छात्रों के झगड़े में फायरिंग करने वाले पांच लोगों को विश्वविद्यालय पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनसे कट्टा बरामद करने की कोशिश कर रही है।

सिटी सेंटर में एसएसपी ऑफिस से सौ मीटर दूरी पर सालासर शॉपिंग मॉल के पीछे पार्किंग के पास इंजीनियरिंग छात्र अजय शर्मा से कुछ छात्रों का झगड़ा हो गया था। इस दौरान फायरिंग भी की गई थी। पुलिस ने आरोपी मनीष तोमर, आनंद, संदीप, नितिन और कमल परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई एसपी सक्सेना ने बताया कि आरोपी एक-दूसरे के पास कट्टा रखने की बात बता रहे हैं। फायरिंग के दौरान यहां एक ऑफिस के कांच में छेद हो गया था। यहां बैठे मोहित भदौरिया बाल-बाल बचे थे। ऐसे मामलों में पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जाता था। लेकिन विश्वविद्यालय पुलिस ने हवाई फायरिंग और बलवा का मामला दर्ज किया है।