पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले एक दूसरे को पीटा फिर गले मिलकर मांग ली माफी

पहले एक-दूसरे को पीटा फिर गले मिलकर मांग ली माफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवाजीयूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संस्थान में बुधवार को दो छात्र गुट एक बार फिर आमने-सामने गए। भरी क्लास में छात्रों के बीच जमकर लात घूंसे चले, जिससे क्लास में भगदड़ मच गई। कुछ शिक्षक छात्रों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया तो छात्र संस्थान के भूतल पर आकर फिर भिड़ गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने बाहर से अपने साथियों को बुला लिया। शिक्षकाें ने फिर बीच-बचाव किया। इसके बाद प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को सुना। प्रॉक्टर के समझाने पर छात्रों ने माफी मांगी और एक-दूसरे के गले मिलकर समझौता किया।

जेयू के इंजीनियरिंग संस्थान में दोपहर 12:30 बजे बीई थर्ड सेमेस्टर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्रों की क्लास जैसे ही खत्म हुई, बीई थर्ड सेमेस्टर केमिकल ब्रांच के छात्र उसी क्लास में पढ़ने के लिए घुस गए। इस दौरान केमिकल ब्रांच के छात्र शोर मचाने लगे। इस बात को लेकर बीई थर्ड सेमेस्टर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्र शरद चंदेरिया ने केमिकल ब्रांच के छात्र मनोज अहिरवार को ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बीई के छात्र सिद्धार्थ अवस्थी शिक्षकों ने बीच-बचाव किया तो छात्र शांत हो गए। इसके बाद मनोज ने बीई सातवें सेमेस्टर में पढ़ने वाले चचेरे भाई राकेश अहिरवार को फोन करके बुला लिया। फिर छात्रों के बीच संस्थान के भूतल पर फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के छात्रों को हल्की चोटें आई हैं।

दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है

^इंजीनियरिंगके जिन छात्रों के बीच मारपीट हुई है। उन्होंने समझौता कर लिया है इसलिए दोनों पक्ष के छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।\\\'\\\' प्रो.एसके सिंह, प्रॉक्टर,जेयू

झगड़े के बाद गले मिलते दोनों छात्र।

प्रॉक्टर बोले- दोबारा झगड़ा किया तो सस्पेंड कर दूंगा

दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रॉक्टर प्रो. एसके सिंह ने छात्रों से कहा कि पहली बार दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसलिए माफ कर रहा हूं। अगली बार से संस्थान में यदि मारपीट की तो तुम लोगों को सस्पेंड कर दूंगा। छात्राें ने प्रॉक्टर से यह कहकर माफी मांगी कि आवेश में आकर उन्होंने ऐसी गलती की है। अब ऐसी गलती नहीं करेंगे। छात्रों के प्रॉक्टर से कहा कि कुछ दिनों बाद आंतरिक परीक्षाएं हैं। यदि उन्हें सस्पेंड कर दिया ग