शहीद भगत सिंह अभा हॉकी टूर्नामेंट आज से
रेलवेहॉकी स्टेडियम पर सोमवार से शहीद भगत सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। मास्टर स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता को 31 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा।
यह जानकारी अकादमी के अध्यक्ष यदुनाथ तोमर और अायोजन अध्यक्ष सुनील राठौर ने रविवार को संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता में दी। श्री तोमर ने बताया कि यह टूर्नामेंट नाकआउट पद्धति के आधार पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता के साथ व्यक्तिगत स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कृत होंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को महापौर समीक्षा गुप्ता करेंगी।
आयोजन अध्यक्ष राठौर ने बताया कि टूर्नामेंट में देशभर की 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर 27 सितंबर को महानगर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी कमल किशाेर, महावीर पचौरी, रजनीश शर्मा और राघवेंद्र शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।