पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुजय, हिमानी समर्थ का खिताब पर कब्जा

सुजय, हिमानी-समर्थ का खिताब पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शीलारानी स्मृति द्वितीय जिला टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल खिताब पर सुजय चतुर्वेदी ने कब्जा जमाया। कार्यालय महालेखाकार के सुजय चतुर्वेदी ने फाइनल मुकाबले में एलएनआईपीई के पुष्पेंद्र पुरुषवानी को 11-9, 13-15, 11-7 एवं 11-8 से शिकस्त देकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। वहीं महिला एकल का खिताब हिमानी चतुर्वेदी ने एलएनआईपीई की ही अनुभा महेश्वरी को 2-0 से हराकर अपने नाम किया। इसी तरह सब-जूनियर बालक वर्ग में समर्थ भौसले ने लायांशु सुगंधी को 2-0 से तथा बालक यूथ वर्ग में एलएनआईपीई के हर्षित गुप्ता ने यश मंगल को 3-1 से शिकस्त देकर चैंपियन बने।