पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना चांदी पंद्रह माह के निम्न स्तर के करीब पहुंचे

सोना-चांदी पंद्रह माह के निम्न स्तर के करीब पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामकृष्ण उपाध्याय | ग्वालियर

बीतेसाल की समान अवधि के मुकाबले चालू साल में सोना दस फीसदी और चांदी सत्रह फीसदी के करीब सस्ती हो चुकी है। परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में त्योहार और शादियों के सीजन में घटी हुई कीमतों पर स्वर्ण आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। सरकारी प्रतिबंधों से सोने की सप्लाई मांग के मुकाबले कम रहेगी। इसके चलते सोने की कीमत वृद्धि लगभग तय है।

स्थानीय सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 27,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी पक्की घटकर 41,000 रुपए प्रति किलो रह गई है। एक साल के अंतराल में पीली धातु में 3100 और सफेद धातु की कीमतों में 8500 रुपए की गिरावट चुकी है। पिछले साल 21 सितंबर को सोना स्टैंडर्ड 30,100 रुपए और चांदी 49,500 रुपए पर विराजमान थी। इस तरह सालभर में सोना दस फीसदी से कुछ अिधक और चांदी सत्रह फीसदी के करीब सस्ती हुई है। इसी तरह एक माह के अंतराल में सोना स्टैंडर्ड 1500 रुपए और चांदी 1700 रुपए तक घटी है। 21 अगस्त को सोना स्टैंडर्ड के भाव 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 42,700 रुपए प्रति किलो थी। सराफा कारोबारियों के अनुसार घटी हुई कीमतों पर त्योहारों और शादियों के मौके पर गहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक इजाफा होने की संभावाना है।

{सोना दस फीसदी और चांदी सत्रह फीसदी के करीब सस्ती हो चुकी है।

}26 नवंबर 2012 को सोना 33,000 और 28 अगस्त 2011 को चांदी 74,000 रुपए के सर्वोच्च शिखर को छू चुकी है।

}वर्ष 2013 से अब तक 26 जून 2013 को सोना 26,300 और चांदी 40,000 रुपए के निम्नस्तर पर थी।

घटी हुई कीमतों पर सोने की मांग बढ़ने के आसार

बुलियन मार्केट मेंे जारी रह सकती है गिरावट

वायदा बाजार एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 26,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसल सकती हैं। वहीं चांदी 40,000-42,500 रुपए के दायरे में कारोबार कर सकती है। घटी हुई कीमतों पर भारत से सोने की फिजिकल मांग बढ़ सकती है जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। मांग बढ़ने पर देश में अगले माह सोने का आयात भी 50 फीसदी तक बढ़ेगा। अभी देश में हर माह 50-60 टन सोने का आयात हो रहा है, जो अक्टूबर में 70-75 टन होने की संभावना है।

बुलियन के जानकारों के अनुसार अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा 2015 में अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के स