पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी सेक्रेटरी एक्जाम के 25 तक आवेदन

कंपनी सेक्रेटरी एक्जाम के 25 तक आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंस्टीट्यूटआफ कंपनी सेक्रेटरीज आफ इंडिया के दिसंबर-2014 में होने वाले एक्जाम के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स 25 सितंबर तक एक्जाम फॉर्म फिल कर सकते हैं। दिसंबर में होने वाले एक्जाम के लिए सिर्फ वही स्टूडेंट्स वैलेड हैं जिन्होंने फरवरी- 2014 में रजिस्टर्ड किया था। ये एक्जाम फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu के एक्जाम कॉर्नर से डाउनलोड की जा सकती है। इसके साथ ही जून-2015 में होने वाले प्रोग्राम के लिए 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही स्टूडेंट्स जून-2015 में होने वाले एक्जाम में शामिल हो सकेंगे।

नएसिलेबस से देंगे एक्जाम

इंस्टीट्यूटआॅफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के दिसंबर-2014 में होेने वाले एक्जाम में इस बार रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स नए सिलेबस के साथ एक्जाम देंगे। इंस्टीट्यूट की ओर से सिलेबस में बदलाव दिसंबर-2013 में किया गया था। लेकिन जून-2014 में हुए एक्जाम में शहर से सिर्फ 3 स्टूडेंट्स ने ही नए सिलेबस से एक्जाम दिया था।