लाइट्स ऑन रैंप पर फैशनकादिखा ग्लैमर
सिटी रिपोर्टर :स्पॉटलाइट और हाई बीट म्यूजिक पर कैटवॉक करती इंटरनेशनल मॉडल्स। इन मॉडल के साथ-साथ कदम से कदम मिलाती शहर की मॉडल। कुल छह राउंड में हुए इस शो में वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट्स को रैंप ऑन किया। वहीं ब्वॉयज ने राजशाही ड्रेसेस का शानदार कलेक्शन पेश किया। फैशन और न्यू ड्रेस कलेक्शन ग्लैमर दिखा रविवार को भगवत सहाय मेडिकल सभागार में। यहां जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा फैशन एक्सपो का आयोजन किया गया। इस शो में इंस्टीट्यूट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरसी दलाल, ग्वालियर के डायरेक्टर मनोज बंसल सहित अन्य फैकल्टी और मेंबर्स मौजूद रहे। वॉक में इंटरनेशनल मॉडल्स लूसिया, नतालिया , ब्राजील से राइसा, यूक्रेन से ऑरिका, सर्बिया से सोफिया और कनाडा से अरीना ने कैटवॉक किया।
यह रहे विजेता
मि.बेलेजा- विकाससोनी
मिसबेलेजा- रीमा
फर्स्टरनरअप- मधुरावतसोहिल कुरैशी
सेकंडरनरअप- प्रियंकाअजीत यादव
जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित शो में रैंप वॉक करतीं मॉडल। डॉ. भगवत सहाय मेडिकल सभागार में हुए इस शो कुल 25 मॉडल शामिल हुए। फोटो: भास्कर