- Hindi News
- साेलो से ज्यादा डुएट में गाए लता मंगेश्कर के गीत
साेलो से ज्यादा डुएट में गाए लता मंगेश्कर के गीत
लतामंगेशकर हिंदुस्तान की वह मेलोडी क्वीन हैं, जिनकी आवाज सात दशकों से पूरी दुनिया में गूंज रही है। रविवार को होटल लैंडमार्क में माहौल कुछ ऐसा बना कि हर गीतकार ने सिर्फ उनके ही गीत गाए। इस प्रोग्राम की खासियत यह थी कि इसमें ज्यादातर कलाकारों ने डुएट में प्रस्तुति दी। प्रस्तुति का आगाज डॉ. नीतू प्रसाद और डॉ. विमलेंदु प्रसाद ने \\\"जय-जय शिव शंकर कांटा लगे कंकर... गीत को से की। साेलो परफॉर्मेंस में डॉ. नीतू प्रसाद ने लता मंगेशकर के गीत दिल में तुझे बसा के कर लूंगी बंद आंखें... गाया। इसके बाद डॉ. स्वाति जोशी और डॉ. अल्का मिश्रा ने भी लता मंगेशकर के गीतों को आवाज दी। अंत में डॉक्टर्स ने लता मंगेशकर के जन्म दिवस को एडवांस में सेलिब्रेट किया।
music event
म्यूजिक नाइट में प्रस्तुति देतीं डॉक्टर नीतू प्रसाद और उनका साथ देते राजेंद्र। फोटो: भास्कर