- Hindi News
- फूड फेस्टिवल में टेस्ट करें चाइनीज फ्लॉवर
फूड फेस्टिवल में टेस्ट करें चाइनीज फ्लॉवर
यदिआप चाइनीज खाने के शौकीन है, तो अापके लिए अच्छी खबर है। शहर के ऊषा किरण पैलेस में रविवार से 11 दिवसीय चाइनीज फूड फेस्टिवल शुरू हो गया। इस फूड फेस्टिवल की खासियत है कि इसमें जेड ड्रेगन रेस्टोरेंट मुंबई से शेफ गणेश सूरी और उनकी टीम 100 से ज्यादा वैरायटी का चाइनीज फूड लंच और डिनर में सर्व करेगी।
इसमें स्पेशल चाइनीज स्टाटर्स काे टेस्ट किया जा सकता है। जो कि चाइना का फ्लॉवर की बनाई जाने वाली स्पेशल डिश है। इसमें वेज और नॉन वेज दोनों वैरायटी की डिश सर्व की जाएंगी। साथ ही शेफ सूरी चाइनीज डिश की वैरायटी और टेस्ट के एक्सपीरियंस को भी ऑडियंस के साथ शेयर करेंगे। फूड फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर होटल के जीएम एके राठौड़ और फूड बेवरेज मैनेजर रितेश रंजन मौजूद रहे। साथ ही इस फेस्टिवल की खासियत भी बताईं।
food festival
होटल ऊषा किरण पैलेस में रविवार से शुरू हुए दस दिवसीय फूड फेस्टिवल में मुंबई से आई शेफ की टीम।
स्टाटर्स
डिमसम: यहचाइनीज फूल है, जिसमें चाइनीज मसाले की फिलिंग की जाती है।
सिल्कनटोफू: इसमेंटोफू को चाइनीज मसाले के साथ तैयार करते हैं।
डेजर्ट
डेटपेन केक: इसेखजूर से तैयार किया जाता है।
डार्सन:इसेफ्लेट नूडल्स के साथ हनी(शहद) से तैयार किया जाता है।
फ्राइडलीची: इसमेंलीची को शुगर के साथ तैयार किया जाता है।
मैनकाेर्स
वेज- मशरूमएंड ब्रोकी इन सोयासाॅस जिंजर
नॉनवेज-स्टफफ्राइड फिश विद फ्रेश रेड चिली