30 तक जमा होंगे पुरस्कार के लिए आवेदन
भारतसरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा सिद्धहस्त शिल्पियों को वर्ष 2013 के लिए शिल्प गुरु एवं राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने हैं। इसके लिए योग्य शिल्पियों से 30 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। निर्धारित प्रपत्र में भरे हुए आवेदन पत्र इस तिथि तक विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), हस्तशिल्प विपणन एवं सेवा विस्तार केन्द्र ग्वालियर अथवा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में जमा कराने होंगे। अिधक जानकारी 65-विनयनगर सेक्टर-4 ग्वालियर स्थित हस्तशिल्प विपणन एवं सेवा विस्तार केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।