पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉक टेस्ट से परखी खुद की नॉलेज

मॉक टेस्ट से परखी खुद की नॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएससीमॉक टेस्ट का पेपर बैलेंस रहा। इसमें इंग्लिश, मैथ्स, रीजनिंग और जनरल नॉलेज का पोर्शन एवरेज था। किसी भी पोर्शन में आउट ऑफ सिलेबस नहीं पूछा गया। इसलिए पेपर सॉल्व करने में प्रतिभागियों को ज्यादा परेशानी नहीं आई। मॉक टेस्ट देने के बाद प्रतिभागियों ने कुछ ऐसी अपनी राय रखी। रविवार को महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में एसएससी ग्रेजुएट कंबाइन लेवल टीयर-वन का मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। दोपहर दो से शाम चार बजे तक चले टेस्ट में 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

दोसौ नंबर का रहा पेपर

एसएससीमॉक टेस्ट में दो सौ नंबर का पेपर दिया गया जिसमें 200 सवाल पूछे गए। ज्यादातर परीक्षार्थियों ने तय समय से पहले पेपर सॉल्व कर लिया।

mock test

महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में एसएससी मॉक टेस्ट देते प्रतिभागी।