रिंग के लिए शुरू हुई आरती की प्रैक्टिस
नवरात्रिमें होने वाले गरबा और डांडिया के लिए तैयारी कर रहे लोगों ने रिंग में होने वाली आरती का अभ्यास शुरू कर दिया है। रविवार को शहर के अलग अलग जगहों पर प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया का अभ्यास किया। इस दौरान एक्सपर्ट्स ने उनकी कमियां बताकर सुधारने के टिप्स दिए। शहर में अिधकतर जगह होने वाले इस आयोजन में चालीस से पचास लोगों का सेलेक्शन किया जाना है। इसलिए उन लोगों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है,जिनके मूवमेंट अच्छे हैं। साथ ही उन्हें बारीकियां भी सिखाई जा रहीं हैं।
जीवाजी क्लब में गरबा का अभ्यास करते प्रतिभागी। फोटो: भास्कर
dandia prepration
तीन ताल हीच की होगी प्रैक्टिस
आरती की प्रैक्टिस होने के बाद तीन ताल हीच की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद सभी प्रतिभागियों को कश्मीरी स्टेप सिखाए जाएंगे। वहीं कुछ लोग गरबा के साथ डांडियां की भी प्रैक्टिस करा रहे हैं। इनमेें गुजराती के साथ बॉलीवुड गाने शामिल हैं।