- Hindi News
- बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक संचालित करने पर पांच को नोटिस
बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक संचालित करने पर पांच को नोटिस
ग्वालियर| मोतीझीलपुरानी छावनी पर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने वाले पांच क्लीनिक संचालकों को स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नोटिस जारी किए। सीएमएचओ डॉ. अनूप कम्ठान ने क्लीनिक तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। मोतीझील स्थित सरोज आरोग्य चिकित्सालय के संचालक डॉ. वीर सिंह तोमर, पुरानी छावनी स्थित गोविंद स्मृति क्लीनिक के डॉ. जगदीश प्रसाद वर्मा, पुरानी छावनी पर ही संचालित डॉ. एनएस बघेल, क्लीनिक भदौरिया के संचालक डॉ. एमपीएस भदौरिया शिवहरे क्लीनिक के संचालक नेमीचंद साहू को नोटिस जारी किया गया है।