पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन का चल समारोह निकाला

महाराजा अग्रसेन का चल समारोह निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालनवयुवक संघ मुरार की ओर से अग्रसेन जयंती पर शुक्रवार को चल समारोह निकाला गया। इस दौरान समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के चल समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

घासमंडी अग्रवाल धर्मशाला में एक क्विंटल वजन की महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की मुन्नालाल गोयल, जगदीश मित्तल, प्रहलाद अग्रवाल ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद प्रतिमा को समाज के लोगों ने रथ पर विराजमान किया। महाराजा अग्रसेन का चल समारोह मुरार के विभिन्न मार्गों बजाज खाना, सदर बाजार, ठंडी सड़क, खुला संतर आदि क्षेत्रों से होता हुआ वापस धर्मशाला में में पहुंचा। चल समारोह में अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, धीरेंद्र अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, सतीश गोयल आदि मौजूद थे।

(सिटीभास्कर भी पढ़ें)

महाराजा अग्रसेन के चल समारोह में शामिल महिलाएं बच्चे। फोटो:भास्कर