मुरार में रामलीला के लिए भूमिपूजन
ग्वालियर| रामलीलामंडल मुरार द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर पी नरहरि थे, अध्यक्षता एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने की। पं. राजू पाठक ने विधि विधान के साथ भूमिपूजन कराया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि इस बार 3 अक्टूबर से रामलीला आरंभ होगी आैर 18 अक्टूबर को लीला का समापन होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में महामंत्री प्रेमसिंह राजपूत, स्वागत अध्यक्ष अशोक जादौन, रमेश पाल, योगेश अग्रवाल, आेपी शर्मा, रामचंद्र तिवारी, अनिल जैन, अखिलेश उपाध्याय, पारस सर्राफ, पंकज पाठक सहित कई सदस्य मौजूद थे।