कपल ड्रेस में आज से होगा डांडिया-गरबा
शहरके गरबा रिंग में शनिवार से डांडिया और गरबा की शुरुआत हो जाएगी। इस बार खासतौर पर गरबा के लिए ड्रेस और ज्वेलरी की नई वैरायटी आई हैं। इसमें ड्रेस में जहां कपल ड्रेस की नई रेंज है वहीं ज्वेलरी में सिल्वर ज्वेलरी पहली पसंद है।
कपल ड्रेसेस में ब्राइट कलर्स में कांच, वेलवेट और बनारसी टच में लहंगे और अंगरखा मौजूद हैं। वहीं पारंपरिक ज्वेलरी में इंडो वेस्टर्न डिजाइन को नए एक्सपेरीमेंट के साथ उतारा गया है। इससे ज्वेलरी को नया लुक दिया गया है। गरबा उत्सव के लिए मार्केट में इन डिजाइन की कपल ड्रेस, सिंगल ड्रेस और ज्वेलरी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसमें महाआरती से लेकर नौ दिनों तक की ड्रेस पर स्पेशल पैकेज दिए जा रहे हैं।
िडजाइनर कपल ड्रेस में डांडिया के प्रतिभागी।
होटल रीजेंसी स्क्वायर- यहांगरबा की शुरुआत 30 सितंबर से होकर 2 अक्टूबर तक रहेगी।
जीवाजी क्लब- पांचदिन का सेलिब्रेशन 28 से शुरू होगा। इसमें कपल्स डांस, नगाड़ा थीम, सूफियाना थीम आदि शामिल हैं।
डीबी सिटी- यहांगरबा डिस्को डांडिया थीम पर होगा। एक दिवसीय गरबा डांडिया परफॉर्मेंस 28 सितंबर को होगी। इसमें दिल्ली का डांस ग्रुप परफॉर्मेंस देगा। शहरवासियों के लिए फ्री एंट्री रहेगी।
हरिशंकरपुरम- थ्रीस्टार डांस एकेडमी की ओर से शहर के हरिशकरपुरम स्थित कम्युनिटी हॉल में दो दिवसीय गरबा महोत्सव की शुरुआत शनिवार से होगी।
Garba Celebration
इस बार कॉटन के साथ वेलबेट और नेट के लहंगे भी पसंद किए जा रहे हैं। साथ में सिल्वर ज्वेलरी को गर्ल्स ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसकी वजह ब्राइट कलर्स के साथ सिल्वर ज्वेलरी में हाइलाइटेड स्टोन वर्क है। - स्वातिशिवहरे, डिजाइनर
सिंपल लहंगा ~450
कोड़ीवर्क लहंगा ~850
कांचवर्क लहंगा ~1000
बनारसीपैचवर्क लहंगा ~1200
डबलसाइडेड लहंगा ~1000
डबलकॉलर लहंगा ~1000
सिंपलसिल्वर ज्वेलरी ~300
हाइलाइटेडस्टोन ज्वेलरी ~450
ब्वॉयजकी ड्रेस ~650से शुरू