- Hindi News
- महापुरुषों की जीवनी पढ़ने से निखरेगा व्यक्तित्व
महापुरुषों की जीवनी पढ़ने से निखरेगा व्यक्तित्व
पर्सनालिटीडवलपमेंट में आचार - विचार का महत्व होता है। इसके लिए हमें महापुरुषों की जीवनी पढ़नी चाहिए। इससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होगा। साथ ही उनके महान बनने का कारण भी पता चलेगा।
यह बात अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश डॉ. जीपी शर्मा ने कही। वे शुक्रवार को केआरजी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केआरजी कॅालेज प्रिंसिपल डॉ. एनसी शर्मा ने कही। कार्यक्रम का संचालन म्यूजिक डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने किया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स के साथ कॉलेज की फैकल्टी भी मौजूद रही।