- Hindi News
- तीन ठाकरे के नाम और मसाले के बारे में बताओ
तीन ठाकरे के नाम और मसाले के बारे में बताओ
उम्मीदवारोंका आरोप है कि यह इंटरव्यू प्री-प्लान था। दिलचस्प बात तो यह है कि 11 उम्मीदवारों का इंटरव्यू 30 से 40 मिनट में पूरा हो गया। दो चयनित उम्मीदवारों से ज्यादा अनुभवी अौर अंक लाने वाले भी इंटरव्यू में शामिल हुए थे, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ, जबकि इंटरव्यू में दो-तीन उम्मीदवार तो पूर्व से ही मेडिकल कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं। जो पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो इंटरव्यू में यह तक कहा गया कि आप तो पहले से ही जॉब में हैं, फिर इंटरव्यू में क्यों आए हो? उम्मीदवाराें के लिए इंटरव्यू का टाइम 11 बजे से था, लेकिन बिना किसी सूचना के 4 बजे इंटरव्यू शुरू किया गया और पौने पांच बजे खत्म कर दिया।
^गलत हैआरोप
असिस्टेंटप्रोफेसर के इंटरव्यू में पूछे गए सभी सवाल सही थे। अब उम्मीदवारों ने किस आधार पर शिकायत की है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। उम्मीदवारों से सब्जेक्ट, जनरल नॉलेज के अलावा उनसे अन्य सवाल किए गए थे।
डॉ.जीएस पटेल, डीन,गजराराजा मेडिकल कॉलेज (इंटरव्यू पैनल मेंबर)
^सभी तरहके पूछे सवाल
पैनलके सदस्यों ने उम्मीदवारों से सब्जेक्ट अलावा जनरल नॉलेज के सवाल भी पूछे गए थे। पैनल के सभी सदस्यों ने उम्मीदवारों से सवाल किए थे। अब उम्मीदवार इस तरह की शिकायत क्यों कर रहे हैं मेरी जानकारी में नहीं है।
डॉ.अचल गुप्ता, प्रोफेसरसर्जरी डिपार्टमेंट, जीआरएमसी (इंटरव्यू पैनल मेंबर)
भेदभाव कर रहे
मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाली फैकल्टी को इस तरह के किसी इंटरव्यू में शामिल होेने के लिए पहले संबंधित कॉलेज से एनओसी लेना होती थी। लेकिन डीएमई के निर्देशों के चलते कॉलेजों ने एनओसी देना बंद कर दिया। इस बार एनओसी दी तो इंटरव्यू की महज खानापूर्ति कर इसमें शामिल होने वालों के साथ भेदभाव किया गया। उम्मीदवारों से तो उनके अनुभव, पढ़ाई और पढ़ाने संबंधी सवाल किए गए और ही यह जानने का प्रयास किया कि वह उम्मीदवार कितना योग्य है। उम्मीदवारों का आरोप है कि ऐसा इंटरव्यू तो पहले कभी नहीं दिया, जिसमें हमारे आचार-व्यवहार और अनुभव के बजाय खाने-पीने क्षेत्रीयता के बारे में पूछा गया है।
^मुझे इस बारे में बात नहीं करना
मुझेइस बारे में कोई बात नहीं करनी है। जिस किसी आवेदक को इंटरव्यू में पूछे गए सवालों से परेशानी है, वह हमें इसकी लिखित में शिकायत करे। हम उसकी शिकायत का जबाब देंगे। डॉ.एसएस कुशवाह, डीएमई
आपने क्या