ग्वालियर. पुरानी छावनी में नंगा नाला के पास सड़क हादसे में नायब तहसीलदार शिवनंदन सिंह के बेटे पंकज का गमगीन माहौल में रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहसीलदार श्री सिंह बेटे की लाश के घर पहुंचने से पहले अपने आंसू राेके रहे और परिजन को दुख की इस घड़ी में दिलासा देते रहे, लेकिन दोपहर लगभग दो बजे जैसे बेटे पंकज का शव घर पहुंचा वे अपने आंसू रोक नहीं पाए और रो पड़े।
दोपहर में पंकज के छोटे भाई नीलू के बैंगलुरु से लौटने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। रायरू डिस्टलरी में पदस्थ पंकज शनिवार की शाम को पुरानी छावनी की ओर से लौट रहे थे इसी दौरान मुरैना की ओर से रहे टैंकर ने इन्हें चपेट में ले लिया।