पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को मायके भेजकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी को मायके भेजकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. पुरानी छावनीके जुगरुपुरा गांव में एक युवक ने दो दिन पहले अपनी पत्नी को मायके भेजा और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है, पुलिस ने मामले की जांच कर शुरू कर दी है। जुगरुपुरा में रहने वाले श्याम सिंह कुशवाह पिछले कुछ दिन से परेशान था। कुछ समय पहले इसकी शादी हुई थी दो दिन पहले इसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। रविवार की सुबह इसने अपने कमरे मेें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रिश्वतदेने पर पीटा फिर झूठा मामला दर्ज किया

ग्वालियर|मार्क्सवादी कम्युनिस्टपार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामविलास गोस्वामी और जिला सचिव अखिलेश यादव ने हजीरा थाने की पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि हजीरा थाने की पुलिस ने 9 सितंबर को क्षेत्र में कबाड़े का कारोबार करने वालों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद इनसे बीस-बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। जिन कारोबारियों ने रिश्वत देने में असमर्थता व्यक्त की उनकी मारपीट की गई और तुलसी राठौर, राजेंद्र राठौर, मुन्ना पर गोला का मंदिर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।