नशे में मिला कर्मचारी, ड्यूटी से हटाया
जीवाजीयूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग में रविवार को ड्यूटी दे रहा एक सुरक्षा कर्मी नशे की हालत में मिला। रात 10 बजे चेकिंग पर निकले सुपरवाइजर रमेश त्रिपाठी ने सुरक्षा कर्मी राजू सेन काे नशे में देख ड्यूटी से तुरंत हटा दिया। उसके स्थान पर दूसरे गार्ड को तैनात किया है। सुपरवाइजर का कहना था कि उक्त गार्ड को अब ड्यूटी पर नहीं रखा जाएगा।