पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी में 31 पदों पर होगी कर्मचारियों की नियुक्ति

जीवाजी यूनिवर्सिटी में 31 पदों पर होगी कर्मचारियों की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 31 नए पद स्वीकृत किए हैं। यह पद सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए स्वीकृत हुए हैं। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों का वेतन जेयू को देना होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने निम्न श्रेणी लिपिक के 15, लाइब्रेरी असिस्टेंट 3, लैब अटेंडेंट 7 बुक लिफ्टर के 6 पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए जेयू प्रशासन शीघ्र ही कार्रवाई शुरू करेंगे।
कर्मचारियों के नए पद स्वीकृत कराने में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा काफी दिनों से प्रयासरत थे। इसके लिए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के सचिव राजेश मिश्रा कई बार उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी मिले थे। नए पद स्वीकृत होने के बाद दैनिक वेतन भोगी 89 दिवसीय कर्मचारी नियमित होने ने की आस लगाए बैठे हैं।