हर साल 100 करोड़ से अधिक का कारोबार
ग्वालियरव्यापार मेले की शुरुआत 16 दिसंबर से होने वाली है। ऐसे में जो दुकानदार पहले दुकानों की बुकिंग नहीं करा पाए थे, वे अब दुकान के लिए परेशान हैं। दरअसल, एक माह तक चलने वाले इस मेले में 100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होता है। ऐसे में दुकान आवंटन से वंचित लोग ब्लैक में दुकान खरीद रहे हैं।
कुछ दुकानदारों की शिकायत पर डीबी स्टार टीम गुरुवार को मेला परिसर पहुंची और वहां दुकानदारों से सौदेबाजी की। इस दौरान छतरी नंबर 16 पर खानपान का स्टॉल लगाने वाले भोला ने अपने बगल की ही दो कोठरियों को 30 हजार रुपए में बेचने के लिए हामी भर ली। इसी तरफ गारमेंट के दुकानदार राजेश कुमार ने कश्मीरी बाजार सेक्टर में 60 हजार रुपए में 320 वर्गफीट की दुकान देने की बात कही। दोनों ने बताया कि उन्होंने कई और दुकानें भी किराए पर दी हैं। टीम ने प्राधिकरण के दफ्तर में पाया कि नए दुकानदारों से सौदेबाजी के लिए उनके आवेदन स्वीकार करने के स्थान पर उनके नाम और नंबर नोट किए जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि मेला शुरू हो जाने के बाद खाली दुकान देखकर आवंटन कर दिया जाएगा।
^सौदेबाजी नहींहोने देंगे
दुकानोंकी सौदेबाजी या ब्लैक करना गलत है। मैं इस संबंध में मेला सचिव से बात करता हूं। दुकानों की सौदेबाजी नहीं होने दी जाएगी।
पी.नरहरि, कलेक्टर
^दुकानोंका आवंटन निरस्त करेंगे
व्यापारमेला में अवैध रूप से दुकानों की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है। अगर कोई दुकानदार स्वयं दुकान लगाने के स्थान पर उसे बेच रहा है, तो हम उसका आवंटन निरस्त कर देंगे। आप इस मामले से संबंधित सुबूत हमें उपलब्ध कराएं, हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।
अरुणश्रीवास्तव, सचिव,ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण
मेले में इस समय दुकानों की सौदेबाजी खुलेआम चल रही है। जिन्हें दुकान लगानी है, वे तो तेजी से तैयारियों में जुटे हैं, ताकि समय से दुकानदारी शुरू हो सके, लेकिन जिन्हें दुकानें किराए से देनी हैं, वे सौदेबाजी में जुटे हैं। मेले में इस समय सभी छतरियों के आसपास ऐसे लाेगों का जमावड़ा रहता है।