पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की परेशानी कहां डालें कचरा

निगम की परेशानी कहां डालें कचरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| कचराकलेक्शन के लिए विधानसभावार नए स्थान तय करने के बाद भी नगर निगम की परेशानी दूर नहीं हुई है। तीन स्थानों में सागरताल और हुरावली में स्थानीय लोगों का विरोध सामने रहा है।

यहां के लोगों का कहना है कि उनके घरों के आसपास कचरा डंप नहीं किया जाए। वहीं कुछ लोगों ने तय स्थान की जमीन को भी निजी बताया है। पहले ही शहर में अलग-अलग जगह घनी आबादी में कचरा डंप करने के कारण नगर निगम को लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। निगम के अपर आयुक्त एमएल दौलतानी ने बताया कि लोगों से चर्चा की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।