पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगली बार से तानसेन समारोह सिटी सेंटर के ऑडिटोरियम में होगा

अगली बार से तानसेन समारोह सिटी सेंटर के ऑडिटोरियम में होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनेवाले समय में तानसेन समारोह सिटी सेंटर में शिवाजी पार्क के पीछे स्थित आॅडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। अगला बजट आते ही ऑडिटोरियम को डवलप करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। कोशिश है छह माह में ऑडिटोरियम को डवलप कर दिया जाए। यह जानकारी मप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा ने दी।

तानसेन समारोह में शिरकत करने आए संस्कृति मंत्री श्री पटवा ने शुक्रवार को दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कहा कि जल्द ही प्रदेश के हर संभाग में क्षेत्र की संस्कृति परंपरा के मुताबिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। वहीं महानगरों में लोकोत्सव जैसे कार्यक्रम फिर शुरू किए जाएंगे। पहले की केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था इसलिए कला संस्कृति के क्षेत्र में ज्यादा विकास नहीं हो सका है। अब केंद्र राज्य में भाजपा की सरकार हैं। इस कारण समस्याएं नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर घराने के कई कलाकार तानसेन समारोह से जुड़े हैं। शहर के कलाकारों को भी समारोह में ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाएगा।

सुरेंद्र पटवा