एक और फर्जी छात्र पर तीन हजार का इनाम
ग्वालियर| पीएमटीफर्जीवाड़े के आरोपी गजराराजा मेडिकल कॉलेज के छात्र विवेक निरंजन पर पुलिस ने तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इसे पिछले तीन-चार माह से तलाश रही है। यह दतिया, सेवढ़ा का रहने वाला है। विवेक ने वर्ष 2009 में फर्जी तरीके से जीआरएमसी में प्रवेश लिया था। शुक्रवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने आराेपी विवेक पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया। वहीं हत्या हत्या के प्रयास में फरार रिंकू जाट और रणवीर जाट पर भी पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया।