पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों की थिकनेस फेल, एसई को नोटिस

सड़कों की थिकनेस फेल, एसई को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मुख्यमंत्रीअधोसंरचना योजना के तहत शहर में बन रहीं चार सड़कों में से दो सड़कें थिकनेस रिपोर्ट में फेल होने पर कमिश्नर ने अधीक्षण यंत्री (एसई) जनकार्य प्रदीप चतुर्वेदी को नोटिस थमा दिया है। हालांकि सड़कों का मटेरियल ठीक निकला है।

कमिश्नर अजय गुप्ता ने नोटिस में पूछा है कि यदि अधीक्षण यंत्री सड़क की मॉनिटरिंग कर रहे थे, तो घटिया काम कैसे हो रहा था। सड़क निर्माण में अनियमितताएं कैसे हुईं। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बनाई जा रही हुरावली और सचिन तेंडुलकर रोड की कमिश्नर ने सैंपलिंग कराई थी। ये दोनों सड़कें थिकनेस रिपोर्ट में फेल हो गईं। वहीं रामदास घाटी रोड पर अफसर और ठेकेदार के बिना ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस बारे में कमिश्नर ने सिटी प्लानर आरके पांडेय को दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं फील्ड उपायुक्त एपीएस जादौन ने कहा कि सड़क 24 घंटे निगरानी में बन रही है।