पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्बला के शहीदों की याद में ताजियों ने शहर में की गश्त

कर्बला के शहीदों की याद में ताजियों ने शहर में की गश्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्बलाके शहीदों की याद में चहल्लुम की माह सफर की उन्नीस तारीख (शुक्रवार) को इमामबाड़ों से ताजिये गश्त पर निकाले गए। लश्कर क्षेत्र में गश्त का मुख्य केन्द्र जीवाजी चौक महाराज बाड़ा रहा।

लश्कर क्षेत्र के ताजियों ने महाराज बाड़ा तक गश्त किया। मुरार और ग्वालियर में भी ताजियों के गश्त की रस्म अदा की गई। लश्कर क्षेत्र में स्थापित ताजियों को मुस्लिम समुदाय के लोग कंधों पर उठाकर मातमी धुन के साथ महाराज बाड़े लाए। उधर, मुरार क्षेत्र में स्थापित ताजियों को बस स्टैण्ड से बारादरी चौराहे तक गश्त कराया गया। इसी तरह ग्वालियर क्षेत्र के ताजियों को घासमंडी से बाबा कपूर की दरगाह तक गश्त कराया गया। देररात को ताजिये अपने नियत स्थान पर पहुंच जाएंगे।

लश्कर, मुरार और ग्वालियर क्षेत्र में अदा की गई गश्त की रस्म

इमाम हुसैन का चहल्लुम आज

ग्रेटरग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरैशी ने बताया कि चहल्लुम में 13 दिसंबर को कर्बला परिसर सागरताल पर हजरत इमाम हुसैन का चहल्लुम मनाया जाएगा। इस दिन नगर में जगह-जगह स्थापित ताजिए कर्बला में दफन किए जाएंगे। शाम को ताजियती मजलिस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी ने बताया कि कर्बला पर नगर निगम प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं।