पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहोई वैश्य भवन का लोकार्पण कल

गहोई वैश्य भवन का लोकार्पण कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गहोईवैश्य समाज वृहत्तर ग्वालियर के तत्वावधान में राष्ट्र कवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त गहोई वैश्य भवन का लोकार्पण 14 दिसंबर को शाम छह बजे किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश डेंगरे, महामंत्री रमेश सेठ, कार्यक्रम संयोजक दिनेश गेंडा, स्वागत अध्यक्ष सुरेश चंद्र कस्तवार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री ने भूमि आवंटित की थी। 45 लाख रुपए की लागत से तैयार भवन का लोकार्पण समारोह महाराज बाड़ा स्थित मैथिलीशरण गुप्त शोध संस्थान के पास होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर होंगे। विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह, मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, विधायक जयभान सिंह पवैया नारायण सिंह कुशवाह, नव निर्वाचित महापौर विवेक शेजवलकर, वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सांवला, राष्ट्रीय महामंत्री सतीश महतेले रहेंगे।