- Hindi News
- विनिवेशीकरण के खिलाफ बीमा कर्मचारियों ने की सभा
विनिवेशीकरण के खिलाफ बीमा कर्मचारियों ने की सभा
विनिवेशीकरण के खिलाफ बीमा कर्मचारियों ने की सभा
ग्वालियर| ग्वालियरडिवीजन इंश्योरेंस एम्पलॉयज एसोसिएशन के साथियों ने ग्वालियर मंडल में सभी 18 शाखाओं और मंडल कार्यालय सिटी सेंटर में सार्वजनिक क्षेत्र के साधारण बीमा में विनिवेशीकरण के खिलाफ सभा कर नारे लगाए एवं केंद्र सरकार के इस कदम की निंदा की। सभा को जीडीआईईए के महासचिव एमके जायसवाल, हरीमोहन, सचिव एमएस राणा, राकेश यादव, जगदीश शर्मा, आलोक शर्मा, लक्ष्मी जैन, हरदयाल ओझा, राधा बंसल, दिनेश मौर्य आिद ने संबोधित किया।
कांग्रेस,भाजपा मजदूरी देकर लगवाते हैं झंडे
ग्वालियर| कांग्रेसऔर भाजपा में झंडे मजदूरी देकर लगवाए जाते हैं। हिंदू महासभा में झंडे स्वयं नेता और कार्यकर्ता लगाते हैं। क्योंकि हिंदू महासभा एकमात्र राष्ट्रचिंतक, वैचारिक सैद्धांतिक संगठन है। यह बात स्व. किशनचंद ऐरन स्वर्गीय एंशीराम पमनानी की पुण्यतिथि पर सिटी प्लाजा कॉम्पलेक्स शिंदे की छावनी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद बाबूलाल चौरसिया, हरीदास अग्रवाल, रामबाबू सेन, दिलीप मिश्रा, भरोसीलाल झा, मोहन सिंह बघेले आिद मौजूद थे।
ग्राहकपंचायत जिला कार्यकारिणी घोषित
ग्वालियर| अखिलभारतीय ग्राहक पंचायत ग्वालियर द्वारा नदीगेट स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नागपुर से आए ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय सचिव अशोक त्रिवेदी ग्वालियर संगठन मंत्री प्रशांत ग्वालियरी उपस्थित थे। बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी में जिला पत्रिका प्रमुख संजीव मिश्रा, जिला सह पत्रिका प्रमुख राजेश विधोलिया, जिला मीडिया प्रभारी देवी सिंह राठौर, जिला सह सचिव शिवराज यादव, सिद्धार्थ दुबे, कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पारस राजपूत, जिला कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद को चुना गया।
पानीकी लाइन डलवाने पर पार्षद का आभार
ग्वालियर| वार्डक्रमांक 5 मस्तान बाबा के पीछे, ब्लॉक आनंद नगर में पानी की लाइन डलवाने सड़क, सफाई और प्रकाश की गंभीर समस्या का निराकरण करवाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद शिल्पा छारी के पिता मेहरवान सिंह छारी को ज्ञापन देकर आभार माना। आभार मानने वालों में दिलीप श्रीवास्तव, राजेश लालवानी, हंसराज भारती, माणिक गायकवाड़, गंगादीन शाक्य, शिव