आज ले सकेंगे नाम वापस, वोटिंग 11 को
मुरारछावनी बोर्ड के 7 वार्डों में अब 58 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 6 के एक प्रत्याशी का नामांकन फाॅर्म शुक्रवार को जांच में रिजेक्ट हो गया। इस प्रत्याशी ने एक अन्य वार्ड से भी नामांकन भरा है। नाम वापसी की प्रक्रिया शनिवार 13 दिसंबर शाम चार बजे तक होगी। इसके बाद 19 दिसंबर को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांट दिए जाएंगे।
एसडीएम अखिलेश जैन ने बताया कि छावनी बोर्ड में कुल 21 हजार 116 वोटर हैं। इनके लिए सभी सात वार्डों में 32 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर चुनाव 11 जनवरी को होगा, जबकि वोटों की गिनती का काम अगले दिन 12 जनवरी को पूरा होगा। सर्वाधिक 14 प्रत्याशी वार्ड नंबर दो में हैं। वार्ड-1 में दस, वार्ड पांच आैर सात में छह-छह नामांकन फाॅर्म भरे गए हैं। इनमें से एक शुक्रवार को जांच में रिजेक्ट हो गया।