पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नॉलेज बढ़ानी हैं तो डेली पढ़ें न्यूज पेपर

नॉलेज बढ़ानी हैं तो डेली पढ़ें न्यूज पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश-दुनियामें क्या घटनाएं घट रही हैं, इनके पीछे क्या मकसद है और भविष्य में किस प्रकार की चुनौतियों का हमें सामना करना पड़ेगा। इन सभी की जुड़ी जानकारी हासिल करना है, तो हमें पढ़ने की आदत डालनी होगी। इससे केवल अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि सामान्य ज्ञान और नॉलेज भी बढ़ेगी। इसकी शुरुआत रोजाना न्यूज पेपर पढ़ने और टीवी पर न्यूज देखकर करनी चाहिए।

यह बात दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक सुनील शुक्ला ने शुक्रवार को कही। वे नदीगेट स्थित विद्या भारती में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के युवा में पढ़ने की प्रवृत्ति घटने से अभिव्यक्ति की कमी रही है। इसका खामियाजा उन्हें कॉम्पटीशन एक्जाम में झेलना पड़ता है। कार्यक्रम में विभाग समन्वयक आनंद प्रकाश दीक्षित, प्रिंसिपल शारदा बलौदी आदि मौजूद रहीं।

CLOSING CEREMONY

इन्हें मिले पुरस्कार

सुगमसंगीत- प्रियंकाचतुर्वेदी तात्कालिकभाषण- सिमरनभदौरिया निबंध-मुस्कानभार्गव लोकनृत्य- मुस्कानभार्गव मेंहदी-रुचिजैन चेयररेस- मुस्कानभार्गव सर्वश्रेष्ठशिविरार्थी- पूनमशाक्य

दूसरी बार हुई शामिल

मैं दूसरी बार कैंप में शामिल हुई। इस दौरान मैंने टीम वर्क की ताकत को पहचाना। जब गांव का दौरा किया तो वहां के लोगों को स्वच्छता के बारे में अवेयर करके अच्छा लगा।

-अनामिका चौहान

मिल-जुलकर रहना सीखा

मुझे अकेले रहना पसंद है। पहली बार मैंने ग्रुप में रहना सीखा। साफ-सफाई के महत्व को जानने के साथ ही एक्टिविटी भी कीं। इससे मैंने टीम वर्क जाना।

-मोहिनी गुप्ता

काेई भी काम छोटा नहीं

कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता है। मैंने यह बात इस कैंप में रहने के दाैरान सीखी। कैंप में फैमिली से दूर रहकर अपने काम स्वयं करने की सीख भी मिली।

-प्रिया परमार

पुरस्कार देते आनंद दीक्षित और दैनिक भास्कर के संपादक सुनील शुक्ला।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक की प्रस्तुति देतीं छात्राएं।