पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर के बड़े बकायादारों पर होगी एफआईआर

आयकर के बड़े बकायादारों पर होगी एफआईआर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. आयकर विभाग जल्द ही बड़े बकायादारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। केंद्रीय प्रत्यक्षकर कर बोर्ड की दो दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक के बाद पूरे देश में आयकर विभाग के अफसरों को इस आशय के आदेश मिल गए हैं। टीडीएस से जुड़े अफसरों को एक लाख से ज्यादा राशि वाले बकायादारों को कानूनी नोटिस भेजने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सीबीडीटी ने सभी राज्यों के टीडीएस अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 1 लाख से अधिक की टीडीएस डिमांड होने पर करदाता को पहले कानूनी नोटिस जारी करें, वसूली होने पर करदाता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

विभाग ने शुरू की सख्ती

आयकर विभाग ने टीडीएस की लापरवाही में सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक लाख से अधिक की बकाया राशि वाले करदाताओं पर कानूनी नोटिस मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। -सुधीर सुरेखा, सीए