पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी फर्जीवाड़ा: 15 मार्च तक सारे आरोपियों को गिरफ्तार करो

पीएमटी फर्जीवाड़ा: 15 मार्च तक सारे आरोपियों को गिरफ्तार करो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. पीएमटी फर्जीवाड़े के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी 15 मार्च तक हो जाना चाहिए। इनके खिलाफ ऐसे सबूत जुटाना चाहिए जिससे इन पर न्यायालय में आरोप साबित किए जा सकें।
मंगलवार को भाेपाल में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के अफसरों की बैठक में यह निर्देश दिए गए। बैठक में ग्वालियर एसआईटी से एएसपी वीरेंद्र जैन, सीएसपी आकाश भूरिया और विवेक लाल शामिल होने के लिए गए थे। बैठक में अभी तक किए गए इन्वेस्टिगेशन की समीक्षा की गई।

टारगेट पर अतिबल सिंह : स्पेशलइन्वेस्टिगेशन टीम के टारगेट पर अब अपने बेटे अरुण का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कराने वाले नगर निगम अफसर अतिबल सिंह हैं। इन पर सोमवार को तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अतिबल की तलाश तेज कर दी। वहीं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक अभिभावक और दलाल को हिरासत में लिया है।