- Hindi News
- िदल्ली में आप की जीत पर ग्वालियर में भी जश्न, बांटे लड्डू
िदल्ली में आप की जीत पर ग्वालियर में भी जश्न, बांटे लड्डू
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत का जश्न ग्वालियर में भी मनाया गया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर पहुंचे और गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां देशभक्ति गीतों पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और लोगों को मिठाइयां बांटी। वहीं मुरार क्षेत्र में 51 किलो और हनुमान चौराहे पर 21 किलो लड्डू बांटे गए।