पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेयू: सहायक कुलसचिव सहित आठ के बयान दर्ज

जेयू: सहायक कुलसचिव सहित आठ के बयान दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जेयूमें बीएससी की फर्जी मार्कशीट के मामले में मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा और गोपनीय विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर बयान दर्ज कराए। कमेटी ने अपना काम शुरू नहीं किया है जबकि एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपनी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल ने मंगलवार को सहायक कुलसचिव दशरथ सिंह गौड़, कर्मचारी अनिल जामदार, चेतन राजौरिया, बृजभान सिंह, विवेक शर्मा सहित आठ लोगों के बयान लिए। परीक्षा नियंत्रक ने चेतन और अनिल के हस्ताक्षर भी कराए जाे मार्कशीट के हस्ताक्षर से मेल नहीं खा रहे हैं। दो कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं।

छात्रासे होगी पूछताछ: वीआरजीकॉलेज मुरार की बीएससी की छात्रा प्रियंका से जेयू प्रशासन की जांच कमेटी पूछताछ करेगी। छात्रा द्वारा दस्तावेज में दिए गए नंबर पर फोन लगाया गया लेकिन वह नहीं लगा।