ग्वालियर| ऋषिसेवा समिति द्वारा 20 फरवरी से 27 फरवरी तक सनातन धर्म मंदिर में भागवत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक होगी। ज्योतिषाचार्य राघव ऋषि भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगे। कथा से पहले करोली वालों का मंदिर नया बाजार से कलश यात्रा निकाली जाएगी।