पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साडा क्षेत्र में कम हो सकती हैं जमीन की कीमत

साडा क्षेत्र में कम हो सकती हैं जमीन की कीमत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के कारण इस बार जमीन की कीमतें एवरेज दस फीसदी से ज्यादा नहीं बढ़ेंगी। साडा क्षेत्र में बसाहट व संपत्ति की बिक्री के लिए कीमतों में कुछ कमी भी की जा सकती है। उप मूल्यांकन समिति की पहली बैठक से इस तरह के संकेत मिले हैं। समिति की दूसरी बैठक 12 फरवरी को होगी। इससे पहले राजस्व अमले की सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी।

उप मूल्यांकन समिति की पहली बैठक एक घंटा चली। इसमें लोक निर्माण, वन व सिंचाई विभाग, नगर निगम तथा जनपद के सीईओ शामिल हुए। अलग-अलग विभागों के अफसर, प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के कारण जमीन की कीमतें न बढ़ाने पर सहमत हैं। इसी कारण एसडीएम व उप मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष महीप किशोर तेजस्वी ने वास्तविक व बाजार भाव पर ज्यादा बात की।
चूंकि अभी पंजीयन व राजस्व अमले का सर्वे पूरा नहीं हुआ है, इसी कारण उप पंजीयक व पटवारी, राजस्व निरीक्षक स्तर का सर्वे जल्द करने को कहा गया। इसी आधार पर यह देखा जाएगा कि कहां पर जमीन की कीमतें कम या ज्यादा करनी हैं। बैठक में शामिल मुख्यालय उप पंजीयक डीसी बाथम ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद समिति की अगली बैठक 12 फरवरी को होगी।