पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जिस पर हो भरोसा उसी के साथ घूमें’

‘जिस पर हो भरोसा उसी के साथ घूमें’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| वेलेंटाइनडे से पहले शहर में महिला थाने की पुलिस ने मोरल पुलिसिंग शुरू की है। इस दौरान महिला पुलिस उन स्थानों पर जा रही है जहां प्रेमी जोड़े बैठते हैं या युवतियों पर फब्तियां कसने वाले खड़े होते हैं। दोनों स्थानों पर पुलिस का व्यवहार अलग-अलग दिखा। प्रेमी युगल को समझाया जा रहा है कि वे असुरक्षित स्थानों पर बैठें। वहीं युवतियों से कहा जा रहा है कि जिस पर पूरा भरोसा हो उसी के साथ घूमें-फिरें।

बेवजहखड़े युवकों को हिदायत दी: मंगलवारकी सुबह महिला थाने की पुलिस केआरजी कॉलेज के बाहर पहुंची। यहां पर टीआई महिला थाना अनीता मिश्रा ने कॉलेज के बाहर खड़े युवकों से पूछताछ की और समझाइश दी। छात्राओं को समझाया कि वह इधर-उधर खड़ीं हों। टेंपो पकड़ने के लिए निर्धारित स्टॉपेज पर ही खड़ी हों।