जीआरएमसी: एसआईटी ने भेजी रिपोर्ट
जीआरएमसी: एसआईटी ने भेजी रिपोर्ट
ग्वालियर| जीआरएमसीके सत्र 2010 के एक छात्र की जांच रिपोर्ट एसआईटी ने भेजी है। बंद लिफाफे में आई यह रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन सोमवार को न्यायालय में पेश करेगा। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने जिस छात्र की रिपाेर्ट भेजी है, उसकी जांच में अंगूठे के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन इस बारे में कुछ कहने से मना कर रहा है। सत्र 2010 के एक छात्र ने न्यायालय में याचिका दायर की है, कि उसे क्लास में बैठने की अनुमति दी जाए।