दहशत में छात्रा, छोड़ा क्लास में आना
ग्वालियर| डॉ.भीमराव आंबेडकर पॉलिटेक्निक में गत दिवस हुई छेड़छाड़ की घटना से छात्रा दहशत में है। उसने संस्थान आना छोड़ दिया है। घटना के बाद से छात्रा एक दिन भी क्लास नहीं पहुंची है। वहीं, एबीवीपी ने भी छेड़छाड़ के आरोपी महानगर सहमंत्री बलवीर बघेल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। छात्रा उनके परिजन को डर है कि कहीं उसे संस्थान में फिर से परेशान किया जाए। ज्ञात हो कि 10 अगस्त को छात्रा ने एबीवीपी के महानगर सहमंत्री बलवीर बघेल पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। संस्थान के प्रिंसिपल शशि विकसित का कहना था कि छात्रा शनिवार तक क्लास में पढ़ने नहीं आई।