डॉ. जलज की मां ट्रेन से लापता, केस दर्ज
ग्वालियर| दुर्गसे ग्वालियर रहीं डॉक्टर की मां शनिवार रात को ट्रेन से लापता हो गईं। डॉक्टर दंपति ने एसी के सारे कोच छान मारे, लेकिन उनका पता नहीं चला। उन्होंने स्लीपर और जनरल कोचों में भी अपनी मां को ढूंढा। इसके बाद उनकी शिकायत पर ग्वालियर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया।
जीआरएमसी के सर्जरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजलि जलज पति डॉ. वी. जलज बच्चों के साथ शनिवार को दुर्ग से ग्वालियर रही थीं। उनका समता एक्सप्रेस के एसी-2 में रिजर्वेशन था। अचानक उनकी मां मंजू मांडवी (70 वर्ष) का भी ग्वालियर आने का प्रोग्राम बन गया। उन्होंने उसी ट्रेन में मां का भी रिजर्वेशन करा लिया। मां मंजू की बर्थ नंबर 23 एसी-2 में ही थी। उनकी बेटी की बर्थ नंबर 24 थी। डॉ. अंजलि पति के साथ 26 और 27 नंबर बर्थ पर थीं। डॉ. वी. जलज ने बताया कि रात लगभग 9.30 बजे उन्होंने मां को बर्थ पर सोते देखा। इसके बाद वे अपनी बर्थ पर आकर सो गए। रात में लगभग 11.30 बजे जब ट्रेन नागपुर पहुंची तो उनकी मां सीट पर नहीं थीं।