- Hindi News
- अध्यापक संघ ने फूलबाग चौराहे पर दिया धरना
अध्यापक संघ ने फूलबाग चौराहे पर दिया धरना
ग्वालियर| आजादअध्यापक संघ ने शिक्षकों की मांगों को लेकर रविवार को फूलबाग चौराहे पर धरना दिया। साथ ही प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांगाें को लेकर ज्ञापन भेजा है। अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत का कहना था कि अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए। साथ ही छठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति नीति बनाई जाए। जिला स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया समय सीमा में पूरी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नवीन संविदा शाला शिक्षकों का मानदेय क्रमश: पांच हजार, सात हजार, नौ हजार, 11 हजार 13 हजार किया जाए। धरने पर प्रमुख रूप से अनंत कौरव, राजेश पुरोहित, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।