पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"दूल्हा बने नंदलाल जोड़ी का जवाब नहीं\'

\"दूल्हा बने नंदलाल जोड़ी का जवाब नहीं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|धर्मपुरी मंदिरसत्संग सभा के तत्वावधान में सुभाष मार्केट के पीछे स्थित धर्मपुरी मंदिर में हो रही भागवत कथा में रविवार को संत रमेश लाल ने श्रीकृष्ण -रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाते हुए जब \\\"दूल्हा बने नंदलाल जोड़ी का जवाब नहीं\\\" भजन सुनाया तो श्रद्धालु आनंद विभोर होकर नृत्य करने लगे।

संत ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है, लेकिन आज हिंदी की अपेक्षा अंग्रेजी को ज्यादा महत्व दिया जाता है। अंग्रेजी सीखो , सीखना बुरा नहीं लेकिन अपनी मातृ भाषा की कदर करो। दूसरी बात हम अपने आपको हिंदू कहते हैं और हिंदुओं के श्रेष्ठ भगवान श्रीकृष्ण की तीनों प्रिय वस्तु गीता, गोपी और गाय की दुर्दशा हो रही है और हम मौन होकर यह सब देख रहे हैं। गीता के विषय में आज के बालकों से पूछें तो पता ही नहीं है कि गीता में कितने अध्याय हैं।