नगर निगम परिषद पर प्रदर्शन आज
नगर निगम परिषद पर प्रदर्शन आज
ग्वालियर|सड़कचौड़ीकरने के लिए गश्त का ताजिया, राम मंदिर, नौगजा रोड, शिंदे की छावनी आिद जगह जिला प्रशासन द्वारा तोड़ी गई दुकानों के दुकानदारों को अभी तक कहीं भी दुकानें नहीं दी गई है। पिछले तीन साल से दुकानदार निगम कमिश्नर और महापौर से मिल रहे हैं, किंतु बेरोजगार दुकानदारों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। पीड़ित दुकानदार 15 सितंबर को दोपहर 2 बजे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में नगर निगम परिषद पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य रामविलास गोस्वामी, जिला सचिव अिखलेश यादव, पार्षद भगवानदास सैनी सभी पीड़ित दुकानदार उपस्थित रहेंगे।