पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूलों की रंगोली बनाकर मनाया ओणम उत्सव

फूलों की रंगोली बनाकर मनाया ओणम उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरूकॉलोनी स्थित मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल में रविवार को आयोजित ओणम उत्सव में दक्षिण भारतीय संस्कृति की छटा देखने को मिली। इस दौरान केरल समाज के लोगों ने परंपरागत पोशाक में उत्सव मनाया। केरला समाजम के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना से किया गया। केरला समाजम के अध्यक्ष सलिल कुमारन और सचिव रवींद्रनाथन ने बताया कि ओणम केरल का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दौरान प्रमुख कार्यक्रम अत्तपू आयोजित किया गया। इसमें अलग-अलग तरह के फूलों से रंगोली बनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महालेखाकार द्वितीय सुनील राज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राजा महाबली को याद किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया, जिसमें विशेष प्रकार से व्यंजन बनाए गए। कार्यक्रम में टीजे जोन्सी सहित समाज के लोग मौजूद थे।

मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल थाटीपुर में फूलों से रंगोली बनातीं केरल समाज की महिलाएं।