पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचहरी में सुलझीं बुजुर्गों की समस्याएं

कचहरी में सुलझीं बुजुर्गों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|वरिष्ठ नागरिकसेवा संस्थान द्वारा रविवार को बहोड़ापुर थाने में बुजुर्गों की कचहरी का आयोजन किया गया। कचहरी में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण अिधनियम 2007 के अंतर्गत समस्याओं के निराकरण के साथ अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा समस्याएं सुनी गईं। कचहरी का शुभारंभ उप महालेखाकार अशोक खंडेलवाल ने किया। कचहरी में बहोड़ापुर थाने के टीआई आरएस परमार ने बुजुर्गों को सुरक्षा देने का विश्वास दिलाया। प्रारंभ में प्रकल्प प्रभारी एसके गुप्ता ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन संजय भार्गव ने किया।

बहोड़ापुर थाने में अायोजित कचहरी में बुजुर्गों की समस्याएं सुनते अतिथिगण।