पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर पूरी तैयारी का दावा, उधर खुद ही आगे बढ़वाया टेकओवर

इधर पूरी तैयारी का दावा, उधर खुद ही आगे बढ़वाया टेकओवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें 15 सितंबर को बिजली वितरण व्यवस्था के टेकओवर के मामले में नया मोड़ सामने आया है। किसी भी समय टेकओवर करने का दावा करने वाली एस्सेल कंपनी खुद ही 15 सितंबर को टेकओवर नहीं चाहती थी। वजह तैयारियां पूरी होना। इसी कारण एस्सेल कंपनी ने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अफसरों को आवेदन भी दिया था। इसमें कारण बिजली कंपनी के डाटाबेस को समझना बताया है जिसके लिए एक माह का वक्त मांगा गया। निकाय चुनाव होने के कारण बिजली कंपनी एक माह आगे की डेट नहीं दे सकती थी इसलिए दिसंबर तक बात टाल दी गई।

एस्सेल और बिजली कंपनी के बीच 15 सितंबर को टेकओवर की डेट तय की गई थी, जिसे तीन माह आगे बढ़ा दिया गया है। कस्टमर केयर एंड बिलिंग (सीसीएनबी) के डाटा बेस को एस्सेल अभी पूरी तरह समझ नहीं पाई है और इसी का साफ्टवेयर टीसीएस कंपनी ने तैयार किया है। अभी यह डाटा एस्सेल पूरी तरह अपना नहीं सकी है। पहले यह टेकओवर पंद्रह जुलाई को किया जाना था लेकिन तब से ही एस्सेल कंपनी अपनी तैयारियां पूरी होने का दावा करती रही है।

फ्रेंचाइजी की तैयारी पूरी नहीं

^एस्सेलकंपनी के 15 सितंबर को होने वाले टेकओवर को टाल दिया गया है। एस्सेल के अफसरों ने खुद ही तैयारी पूरी होने के कारण वरिष्ठ अफसरों को आवेदन दिया और एक या डेढ़ माह का समय मांगा। निकाय चुनाव के कारण एक डेढ़ माह बाद यह संभव नहीं, इसलिए दिसंबर में डेट दी जाएगी। वीरेंद्रगुप्ता, चीफजनरल मैनेजर, ग्वालियर रीजन, बिजली कंपनी

आईटीका इश्यू निपटाना शेष है

^आईटीका इश्यू शेष रह गया है जो जल्द निपट जाएगा। हमारी तैयारियां टेकओवर को लेकर लगभग पूरी हैं। बिजली कंपनी ने हमारी तैयारी पूरी होने और निकाय चुनाव जाने के कारण टेकओवर टालना बताया है। बिजली वितरण व्यवस्था के टेकओवर के लिए हम बिजली कंपनी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तीन माह के लिए टेकओवर टाला गया है। रविंद्रगुरुबख्शानी, बिजनेसहेड, एस्सेल कंपनी