पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परंपरागत चिकित्सा पद्धति अब भी कारगर

परंपरागत चिकित्सा पद्धति अब भी कारगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. परंपरागत भारतीय चिकित्सा पद्धतियां अब भी कारगर हैं। पूरी दुनिया आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की ओर आकर्षित हो रही है। आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति बीमारी को जड़ से तो खत्म करती ही है, साथ ही इससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता।

यह विचार महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री माया सिंह ने रविवार को जिंसी नाला रोड स्थित सर्वे भवंतु सुखिन: समिति के धर्मार्थ अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। यह अस्पताल भगवती बाई धर्मशाला के सहयोग से शुरू किया गया है। इस अस्पताल में हर गुरुवार को शाम पांच से सात बजे तक होम्योपैथिक और रविवार को शाम पांच से सात बजे तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक अशोक बांदिल, डॉ.सीएल प्रजापति, वैद्य दीनानाथ पाराशर, गणेश अग्रवाल, गायत्री प्रजापति, त्रिलोकीनाथ झा, मधु भारद्वाज, मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार प्रजापति ने किया।

(फोटो- धर्मार्थ अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करतीं मंत्री माया सिंह।)